कलार समाज ने किया नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान

Share This :

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ कलार सिन्हा समाज की विशुद्ध कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को डुण्डेरा, डोंगरगढ़ के रेस्ट हाऊस में संपन्न हुई। इसके प्रथम सत्र में समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। बैठक के दूसरे सत्र में जिला अध्यक्ष शिव डड़सेना ने तहसील के मंडलेश्वरों को सहित पदाधिकारियों को अनेक प्रकार के दिशा निर्देश देते हुए सामाजिक कार्यों में पारदर्शिता आदि पर जोर दिया गया।
बैठक का शुभारंभ माता बहादुर कलारिन तथा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन तथा दीप प्रज्जवलन से हुआ। पश्चात् विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके बाद जिला अध्यक्ष शिव डड़सेना ने स्वागत उद्बोधन के साथ पहली बार जिले की राजनीति में कलार समाज के दबदबे और इस हेतु किये गये प्रयासों के संबंध में बताया। उन्होंने इस दौरान समवेत रूप से किये गये सामाजिकजनों के प्रयासों की भी सराहना की और सबके प्रति आभार भी व्यक्त किया।
इस बीच विशेष रूप से नवनिर्वाचित डोंगरगढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती लता सिन्हा, छुरिया जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा, राजनांदगांव जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता सिन्हा, जनपद सदस्य मनहरण सिन्हा, राजनांदगाव नगर निगम पार्षद अमृता मोहन सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस दौरान जिला संरक्षक ठाकुरराम सिन्हा, जिला महामंत्री गंगाराम सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष पूनम सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सोनकुमार सिन्हा, बालकृष्ण सिन्हा, हरिचंद गजेन्द्र, महिला मंच जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सिन्हा, महामंत्री श्रीमती चंद्रा सिन्हा, कोषाध्यक्ष हंसा सिन्हा, उषा सिन्हा, दुर्गा सिन्हा, ममता सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, रमेश सोनवानी, मंडलेश्वर नाथूराम सिन्हा, प्यारेलाल सिन्हा, मनोज सिन्हा, उत्तम सिन्हा, गजरू सिन्हा, भागवत सिन्हा, एकनाथ सिन्हा, जिला कोष निरिक्षक सुखदेव सिन्हा, जिला प्रचार मंत्री पवन कुमार सिन्हा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी गोवर्धन सिन्हा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा सहित जिला कार्यकारिणी व महिला कार्यकारिणी के अनेक सदस्य एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विशुद्ध कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष शिव डड़सेना ने सभी तहसीलों के मंडलेश्वरों से सामाजिक नियमावली के कड़ाई से पालन के साथ जिला, तहसील, क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने की अपील की। इसके सहित उन्होंने समस्त मंडलेश्वरों को निर्देशित किया गया कि अब प्रत्येक तहसील का ऑडिट वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद प्रतिवर्ष होगा। इसके लिए उन्होनें जिला कोष निरीक्षिक के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा अनेक प्रकार के निर्देश भी दिये और पूरी ईमानदारी और लगन के साथ समाज कार्य में जुटने की अपील की।