राजनांदगांव। नगर के प्रतिष्ठित शुक्ला परिवार, बल्देवबाग निवासी पंडित गिरीश शुक्ला (86) का आज देवलोक गमन हो गया। राजनांदगांव जिले के निर्माता पंडित किशोरीलाल शुक्ला के वे इकलौते पुत्र थे। दिवंगत श्री शुक्ला ने सामाजिक तथा राजनैतिक स्तर पर उन्हें सौंपी गई जवाबदारियों का अंतिम सांस तक कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।
राजनांदगांव नगर में ब्राह्मण समाज सहित लोक हित में श्री शुक्ला ने आजीवन अपना योगदान किया। आज दोपहर लगभग 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री शुक्ला ने अपने पीछे एक सुपुत्र आलोक शुक्ल (सन्नी) एवं दो पुत्रियों सोना शुक्ला, श्रुति पयासी के साथ नाती-पोतों का भरापूरा परिवार छोड़ा है। दिवंगत श्री शुक्ला ने अपने जीवनकाल में कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष सहित प्रदेश कांग्रेस सचिव, नांदगांव हॉकी संघ के अध्यक्ष एवं नांदगांव शिक्षा मंडल के अध्यक्ष के रूप में जवाबदारी का बखूबी निर्वहन किया। वर्तमान में वे 2013 से लगातार निर्विरोध नांदगांव शिक्षा मंडल के अध्यक्ष की आसंदी पर कार्यरत थे, उनके आकस्मिक निधन से कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज सहित संस्थाओं को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत श्री शुक्ला की अंतिम यात्रा कल 1 दिसंबर को निज निवास बल्देवबाग से लखोली के लिए निकाली जाएगी।
गिरीश शुक्ला का देवलोक गमन
