रायपुर, 20 अप्रैल 2025 (नांदगांव टाइम्स) : छत्तीसगढ़ शासन ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। इस फेरबदल में राज्य के कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई नियुक्ति की गई है।


प्रमुख बदलाव में श्री पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन रायपुर का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं अंकित कुमार गर्ग को सरगुजा रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। श्री ध्रुव गुप्ता को पुलिस मुख्यालय रायपुर से स्थानांतरित कर तकनीकी सेवाएं संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा:
• दीपक कुमार झा को सरगुजा रेंज का आईजी बनाया गया है।
• अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है।
• बलाजी राव सोमवाल को कानून व्यवस्था, विशेष शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
• अजातशत्रु बहादुर सिंह को पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
• विवेक शुक्ला को एआईजी (सीआईडी) के पद पर पदस्थ किया गया है।
• श्री सौरभ कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक, सरगुजा बनाया गया है।
दूसरे पृष्ठ पर जारी आदेश में भी कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है:
• श्री विजय अग्रवाल को दुर्ग का एसपी बनाया गया है। • श्री जितेन्द्र शुक्ला को छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) की 6वीं बटालियन की कमान दी गई है।
• भावना गुप्ता को बलौदाबाजार का एसपी नियुक्त किया गया है।
• सूरज सिंह को धमतरी का एसपी बनाया गया है।
• निलकंठ टेकाम को एसीबी (EOW) कोरबा में नियुक्त किया गया है।
इस आदेश को गृह विभाग के अवर सचिव डी.एस. ध्रुव द्वारा जारी किया गया। तबादले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है।