अंबागढ़ चौकी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय निकाय क्षेत्र कों सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने तथा नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में नगर पंचायत ने अपना कदम आगे बढ़ा दिया है। पीएम के महत्वकांक्षी योजना के तहत नगर में संपूर्ण स्वच्छता की दिशा में कार्यवही तेज कर दी गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए नगर की मातृ शक्तियों को मुहिम से जोड़कर वार्डो में काम शुरू हो गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों व अधिकारी कर्मचारियो की इंदौर विजिट के बाद नगर पंचायत अंबागढ चौकी को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में नगर अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने काम शुरू कर दिया है। कार्ययोजना के पहले चरण में आज नगर के स्वयं सहायता समूह से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हे अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक कर सुझाव लिए गए और उन्हें योजना को सफल बनाने के लिए चरणबद्ध अभियान के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक को नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी के अलावा सीएमओ विजय पांडेय तथा स्वच्छता दूत प्राचार्य आरडी कोसरिया ने महिला समूह के पदाधिकारियों को अभियान से जुड़ने तथा नगर के विकास तथा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में सफाई दरोगा, लोकेश सलामे, रामसाय पटेल व समूह से जुड़ी पूर्व पार्षद उर्मिला पटेल, पूर्व पार्षद बिमला कलिहारी, बेनजीर कुरैशी, रेहाना बेगम, शमा परवीन, नेहा निषाद, चित्ररेखा सलामे सहित बड़ी संख्या में नगर के विभिन्न वार्डो से आए महिला समूह के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में षामिल हुए।
संपूर्ण स्वच्छता अभियान का आगाज नगर में स्वच्छता श्रमदान से होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सीएमओ ने बताया कि अभियान की शुरुआत में नगर के प्रमुख वार्डो मुख्य मार्गो व चौक-चौराहा व नुक्कडों में साफ सफाई अभियान चलाकर स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता व सिंग यूज प्लास्टिक का उपयाोग नहीं करने हेतु जागरूक किया जाएगा। बताया गया कि इस मुहिम में नगर पंचायत का अमला व पदाधिकारी पूरे समय मौजुद रहेंगे।
स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सप्ताह में दो दिन श्रमदान एवं शेष दिन वार्डो में महिला समूह के माध्यम से बैठके कराई जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर के सभी वार्डो में महिला समूह के माध्यम से बैठक कराई जाएगी। इस बैठक में वार्डो से जुड़ी समस्याओं व शिकायतो ंका आन स्पॉट निकरारण भी किया जाएगा। बैठक में समूहों को वार्डो की माताओं व बहनों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया है।
संपूर्ण स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए एक बार फिर से नगर के सभी वार्डो में हर घर व हर परिवार को डस्टबीन दिए जाने की योजना बनी हुई है। डस्टबीन के साथ साथ लोगों को थैला भी मुफ्त में दिया जाएगा। थैला के माध्यम से नगरवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया जाएगा। जाकनारी दी गई की डस्टबीन व थैला की व्यवस्था नगर पंचायत के पार्षदों की पार्शद निधि एवं विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। नगरवासियों को डस्टबीन भी गीला व सूखा कचरा रखने के लिए अलग-अलग दिया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया की मई व जून महिने में निरंतर निकाय क्षेत्र में स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत वार्डो के चौक-चौराहों व गली, सड़कों में साफ सफाई के अलावा रैलियां, बैठकें, नुक्कड नाटक एवं दीवार लेखन, पांपलेट पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके बाद अंत में मुहिम को सफल बनाने के लिए यदि जरूरत पड़ी तो कड़े निर्णाय भी लिए जाएंगे, जिसमें नगर में गंदगी फैलाने वालों से अर्थदंड तथा अन्य कड़े निर्णय भी लिए जा सकते है।
पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत को स्वच्छ व संुदर बनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने छग शासन के अलावा जिला प्रशासन से सहयोग मांगा है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने अध्यन के लिए गई निकाय की टीम के इंदौर से लौटने के बाद जिले की कलेक्टर से भेंटकर वहां अध्यन के दौरान देखे गए कार्यो की जाकनारी व इंदौर नगर निगम द्वारा स्वच्छ सिटी बनाने के लिए किए गए प्रयोग व व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए नगर पंचायत में इस अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग मांगा है।
देश के क्लिन सीटी इंदौर की तरह नगर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने नगर पंचायत ने लिया संकल्प
