भाजपा ने की 2 मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कार्यकारिणी की घोषणा की

Share This :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने दो मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की है।
भुवन लाल साहू अर्जुनी मंडल के अध्यक्ष एवं दिनेश कुमार साहूए अजय वैष्णव महामंत्री बनाए गए।
अर्जुनी मंडल से अध्यक्ष भुवन लाल साहू उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला सोनकर, कुलेश्वर निषाद, मामेश साहू, श्रीमती दीपक बाई पटेल, महामंत्री दिनेश कुमार साहू, अजय वैष्णव मंत्री मनोज कुमार साहू, भानु सोनी, श्रीमती रेश्मा साहू, संजु देवदास, कोषाध्यक्ष विजय जैन सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती लीला बाई साहू, मीडिया प्रभारी दुर्गेश सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी लिकेश कुमार साहू, कार्यालय प्रभारी भैया लाल साहू को बनाया गया है।
लक्ष्मीनारायण वर्मा मुसरा-मुरमुन्दा मंडल के अध्यक्ष एवं टामेश्वर साहूए तिजउ वर्मा महामंत्री बनाए गए।
मुसरा-मुरमुंदा मंडल से अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा, उपाध्यक्ष तिजऊ वर्मा, रोशन साहू, श्रीमती मीराबाई साहू, श्रीमती देवीका ठाकुर, महामंत्री टामेश्वर साहू, रामचरण वर्मा, मंत्री अमित कुमार देशमुख, धर्मेन्द्र वर्मा, श्रीमती रंजीता बंजारे, श्रीमती सीमा साहू, कोषाध्यक्ष कंवल निर्मलकर, सह-कोषाध्यक्ष टुम्मन वर्मा, मीडिया प्रभारी विनम साहू, सोशल मीडिया प्रभारी बजरंग साहू, कार्यालय प्रभारी बली साहू को बनाया गया है।
जिला भाजपा के महामंत्री सौरभ कोठारी, राजेंद्र गोलछा एवं रविंद्र वैष्णव ने दोनों मंडलों के पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की है कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य, मोदी सरकार एवं विष्णु देव साय की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।