राजनांदगांव।(नांदगाँव टाइम्स) पर्यटन स्थल के रूप में पहचाना जाने वाला मनगट्टा अब बदनामी की दलदल में फंसता जा रहा है। ताज़ा खुलासे में पता चला है कि यहां लंबे समय से जुए का खेल धड़ल्ले से चल रहा था। इस अवैध गतिविधि के पीछे एक प्रभावशाली भाजपा नेता का बेहद करीबी व्यक्ति बताया जा रहा है, जो राजनीतिक संरक्षण के बल पर इस गैरकानूनी धंधे को खुलेआम चला रहा था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खेल नया नहीं है, बल्कि लंबे समय से चल रहा था, लेकिन प्रभावशाली लोगों की छाया में इसे कोई छू भी नहीं पा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, जिस व्यक्ति का नाम सामने आया है, वह लगातार राजनैतिक ताकत का इस्तेमाल कर कार्रवाई से बचता रहा है।
यह मामला सामने आने के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या राजनीतिक रसूख ही अब कानून से ऊपर हो गया है? क्या सत्ता से जुड़े लोगों को किसी भी तरह की छूट मिली हुई है?