राजनांदगांव। दिनांक 30.03.2025 से 06.04.2025 तक चैत्र नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। जिस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी दर्शन हेतु डोंगरगढ़ पहंुच रहे है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में पदयात्रियों की दुर्घटनाओं से बचाव हेतु पदयात्री मार्ग में ड्यूटी पर तैनात पुलिस द्वारा पदयात्रियों के पीछे बैग में रेडियम लगाया जा रहा है, जो वाहनों की रोशनी पड़ते ही चमकते है एवं पदयात्री को आसानी से देखा जा सकता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग में श्रद्धालु पदयात्रियों के लिए अंजोरा बायपास से ठाकुरटोला टोल प्लाजा तक रायपुर-नागपुर मार्ग एवं ठाकुरटोला टोल प्लाजा से रामदरबार तक नागपुर-रायपुर मार्ग पदयात्रियों के लिए आरक्षित है, जिसे पूरे मार्ग में लगे पुलिस बल द्वारा सुरक्षित एवं सुगमतापूर्वक चलाया जा रहा है। दुपहिया वाहन को छोड़कर शेष सभी वाहनों को डायवर्सन कर वन-वे किया गया है।
यातायात पुलिस की आमजन से अपील है कि नवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा कर रहे है। अतः अपने वाहन तेज गति से न चलाएंए यातायात नियमों का पालन करें। दुर्घटनाओं से बचे।
यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना से बचाव हेतु पदयात्रियों के पीछे बैग में लगाया जा रहा है रेडियम
