राजनांदगांव। भाजपा के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा पत्रकार वार्ता में दिए गए बयान पर कहा कि कांग्रेस शराब की अवैध बॉटलिंग के क्रियाकलापों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता बताकर अपनी खींज निकाल रही है।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार श्री राजपूत ने कहा कि शराब से अवैध कमाई करने वाले 2000 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला करने वाले लोग जब इस तरह के आरोप भाजपा पर लगाते हैं, तो यह सुपा बोले तो बोले चलनी बोल रही है की कहावत कुछ चरितार्थ कर रही है।
कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि पूरा देश जानता है कि देश के दूरदृष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपना तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में परिवर्तन के एक नए युग की शुरुआत कर रही है, एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक, वफ्फ बोर्ड संशोधन विधेयक, आयकर छूट की सीमा को 12 लख रुपए बढ़ाना, एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन जैसे बड़े निर्णय राजनीति को एवं सामाजिक गतिशीलता को बदलने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में एनडीए की निर्णायक जीत ने पार्टी के विचारों एवं सिद्धांतों को पुनः स्थापित कर दिया है। देश की जनता भ्रम फैलाने वालों को स्वीकार नहीं कर रही है, कांग्रेस नेता का बयान उनकी नकारात्मक राजनीति की सोच का परिणाम है। छत्तीसगढ़ स्थानीय निकायों में पार्टी की प्रचंड जीत ने कांग्रेस के सभी हथकंडों का जवाब दे दिया है और देश विकास की राजनीति पसंद कर रहा है, कांग्रेस इस सच्चाई से रूबरू हो जाए तो उसके लिए आने वाला रास्ता सार्थक होगा। अन्यथा देश की जनता ने वैसे ही कांग्रेस को राजनीति के हासिए पर धकेल दिया है।
शराब की अवैध बॉटलिंग कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति उजागर : कोमल सिंह राजपूत
