राजनांदगांव। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर 7 दिसम्बर 2024 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय स्टेशन रोड राजनांदगांव में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन ब्रिजेश कुमार शर्मा (सेवा निवृत्त) ने बताया कि देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों को पुण्य स्मरण करने एवं सम्मान में प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर 2024 को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पूरे भारत में मनाया जाता है। इस अवसर पर शहीद जवानों के परिवारों एवं जरूरतमंद पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए ध्वज वितरण कर धनराशि एकत्रित किया जाता है तथा एकत्रित राशि समामेलित विशेष निधि राज्य सैनिक बोर्ड के कोष में जमा कराई जाती है। ध्वज का न्यूनतम मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों एवं जरूरतमंद पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए जिले के नागरिकों से राशि अंशदान करने का आग्रह किया है। अंशदान राशि नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में प्रदान कर पावती प्राप्त कर सकते है। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की अंशदान राशि पर आयकर की धारा 80-जी के तहत आयकर में 100 प्रतिशत छूट है।
Sunday, October 25, 2026
Offcanvas menu
