राजनांदगांव। ग्राम भैंसरा के बाबा आम बगीचा में 22 फरवरी 2026 को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था, जिसे पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने मात्र 48 घंटे में सफलता प्राप्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने थाना डोंगरगढ़ और साइबर थाना की संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच तेज की और मृतिका की पहचान पूर्णिमा नेताम (35) के रूप में की। वह ग्राम चौथनाए थाना डोंगरगढ़ की निवासी थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील वंजारी (45), मृतिका का पति, जो दल्लीराजहरा, बालोद का निवासी था, को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही सह-आरोपी ज्योतिष सिंह नेताम (40) और साक्ष्य छुपाने में सहयोगी नीलकंठ साहू (71) को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
इस जघन्य हत्या के मामले को 48 घंटे में सुलझाने में पुलिस की अहम भूमिका निभाने वाले थाना डोंगरगढ़ और साइबर सेल के 32 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने नगद 10,000 रुपए का ईनाम देकर उनके उत्साहवर्धन किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अपराध को हल्के में नहीं लिया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Tuesday, April 14, 2026
Offcanvas menu
