राजनांदगांव। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के शिल्पकार, योजना आयोग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आईआईटी, आईटीएम जैसी विश्व स्तरीय संस्थाओं के माध्यम से स्वतंत्र भारत को ठोस नींव पर खड़े करने वाले हरित क्रांति के जनक भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन में 27 मई मंगलवार को कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चद्रवंशी ने बिताया कि आज स्थानीय कांग्रेस भवन में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी सभा के माध्यम से उनके व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाली।
खादी ग्रामोद्योग के पूर्व सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के लिए अनगिनत विकास संबंधित कार्य किए हैं, उनकी दूरदर्शिता का सबसे बड़ा प्रमाण है हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, औद्योगिक नीति के कुशलज्ञाता थे। पंडित नेहरू की सुझबूझ से देश लगातार प्रगति व विकास की ओर अग्रसर हुआ, उनके शासनकाल में पंचवर्षीय योजनाएं, भाखड़ा-नांगल बांध परियोजना, 1956 की औद्योगिक नीति संकल्प का जिक्र किया जाता है। भारत में सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने औद्योगिक, सिंचाई तथा अन्य क्षेत्रों में भारत देश को अग्रणी देशों की श्रेणी में ले जाने का जाता है। पंडित नेहरू द्वारा छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट लगाकर हजारों लोगों को रोजगार दिया। औद्योगिक भारत की नींव रखने का श्रेय पंडित जवाहर लाल नेहरू को जाता है।
संगोष्ठी सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कमलजीत सिंह पिन्टू, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री झम्मन देवांगन, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, हेमू सोनी, बबलू कसार, मनीष सिमनकर, मामराज अग्रवाल, चेतन सिन्हा, संदीप सोनी, सागर ताम्रकार सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
आधुनिक भारत के शिल्पकार थे पंडित नेहरू : कांग्रेस
