उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरूटोला में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

Share This :

छुरिया। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विकासखंड छुरिया के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरूटोला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सद्भावना एकता दौड़, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ और श्मानव श्रृंखला निर्माण जैसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय परिसर में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह आयोजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेन्द्र साहू, राज्य उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछाए, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन आयुक्त प्रवास कुमार सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष एवं जिला मुख्य आयुक्त उमेश हथेल, जिला अध्यक्ष महेश खंडेलवाल, जिला संगठन आयुक्त मयुख श्रीवास्तव और जिला सचिव देवेन्द्र अंबादे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड सचिव नीलकंठ धुर्वे, सक्रिय रोवर लीडर धर्मेन्द्र कुमार रजक, स्काउट मास्टर दाताराम निषाद, दुलार सिंह ठाकुर, रामनारायण साहू, शुभम चंद्राकर, शरद प्रसाद भुआर्य, गाइडर सविता वर्मा एवं विभिन्न संस्था के प्रभारी स्काउट-गाइड-रोवर-रेंजर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सदाशिव सलामे, व्याख्याता सुशील कुमार धु्रव, जितेन्द्र देवांगन, सहायक शिक्षक दूरदर्शन सिंह चन्द्रवंशी सहित संपूर्ण विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विकासखंड सचिव नीलकंठ धुर्वे ने दी।