ऊर्जा पार्क में रंग-बिरंगे म्यूजिकल फाउंटेन की बिखरी मोहक छटा

Share This :

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के गौरव पथ स्थित ऊर्जा पार्क में नागरिकों के लिए म्यूजिकल फाउंटेन का कार्यक्रम पुनः शुरू हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पहल पर शाम 6.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद लिया जा सकता है।

रंग-बिरंगे जल झरनों और रोशनी के समन्वय से बने म्यूजिकल फाउंटेन की मोहक छटा बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को आकर्षित कर रही है। नागरिक हर शाम ऊर्जा पार्क में पहुंचकर इस मनोरम नजारों का आनंद ले रहे हैं।

ऊर्जा पार्क प्रशासन ने बताया कि पार्क में सभी सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा गया है, ताकि आगंतुक आराम से फाउंटेन का आनंद ले सकें। म्यूजिकल फाउंटेन के पुनः प्रारंभ होने से नगरवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल है।