एनबीआईएस स्कूल बोरी में प्ले ग्रुप एवं नर्सरी क्लास हेतु निःशुल्क बस सुविधा

Share This :

राजनांदगांव। नीरज वाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी (9340280363) में प्लेग्रुप (प्री नर्सरी) एवं नर्सरी क्लास में नव प्रवेशित बच्चों को राजनांदगांव से निःशुल्क बस सुविधा इस वर्ष प्रदान की जा रही है।
इस वर्ष नर्सरी क्लास की संपूर्ण फीस 18000 एवं प्ले ग्रुप (प्री नर्सरी) हेतु 14000 रूपये है, जिसमें समस्त शुल्क शामिल है अर्थात नर्सरी क्लास हेतु मात्र 18000 एवं प्ले ग्रुप प्री नर्सरी हेतु मात्र 14000 रुपए पूरे वर्ष में फीस के रूप में जमा करना होगा, बस सेवाएं निःशुल्क रहेंगी। प्लेग्रुप प्रवेश हेतु छात्र की उम्र 31 मार्च 2026 को 1 साल 6 माह से अधिक एवं नर्सरी प्रवेश हेतु 2 साल 6 महीने से अधिक होनी चाहिए।
संस्था के संचालक नीरज बाजपेयी ने बताया कि प्लेग्रुप और नर्सरी के पालक इस छूट का लाभ उठा सकते हैं। इस हेतु सीमित सीट है, जिसमें यह सुविधा प्रदान की जा रही है। छोटे बच्चों को प्रोत्साहित करने एवं यहां की उच्च व्यवस्थाओं का लाभ उठाने हेतु यह ऑफर आगे नवप्रवेशित बच्चों को सीमित सीट हेतु प्रदान किया जा रहा है। साथ ही संस्था में 11वीं क्लास हेतु ह्यूमैनिटीज (आर्ट) विषय गत वर्ष से प्रारंभ किया गया है। संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। इस संस्था में 40 बस एवं 10 छोटी गाड़ियां बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए उपयोग की जाती हैं। साथ ही दूरदराज के छात्रों को सुबह दूध एवं गरम नाश्ते की सुविधा स्कूल में प्रदान की जाती है। 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों को करियर गाइडेंस की निःशुल्क सेवा करियर 9 टीम के द्वारा प्रदान की जाएगी, जिससे बच्चे अपने जीवन लक्ष्य का चुनाव सही दिशा कर सकेंगे।