कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन

Share This :

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में दिनांक 06.04.2026 से 20.04.2026 तक 15 दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कराते, कबड्डी एवं योग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण शिविर में स्कूल एवं कालेज की छात्राएं भाग ले सकते है।
योग प्रशिक्षण का समय प्रातः 9 से 10 बजे तक है। जिसमें महिलाएं भी भाग ले सकती है। बैडमिंटन, कबड्डी एवं टेबल टेनिस का प्रशिक्षण प्रातः 6 से 8 बजे तक है। बैडमिंटन का प्रशिक्षण सांई के कोच के द्वारा दिया जाएगा। कराते का प्रशिक्षण सायं 4 बजे से 5 बजे तक होगा। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना नाम महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीता एस. नायर के पास दिनांक 04.04.2026 तक दर्ज करवा सकते है।