कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी नहीं सहेगा हिन्दुस्तान : कांग्रेस

Share This :

राजनांदगांव। आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में चले आपरेशन सिंदूर को लीड करने वाली देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मप्र के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह द्वारा अभ्रद व शर्मशार करने वाली टिप्पणी पर शहर जिला कांग्रेस व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार 14 मई को मानव मंदिर चौक पर पुतला दहन कर विरोध जताया।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि देश की बेटी जो आतंकवाद के खिलाफ चले आपरेशन में लीड करने वाले कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी करने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में मानव मंदिर चौक पर भाजपा के मंत्री व भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी बड़ी-बड़ी बात कर देश की रक्षा करने की बात कहते है, वहीं उन्हें के पार्टी के नेता व मप्र के मंत्री विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के ऊपर अभ्रद टिप्पणी कर देश को शर्मसार किया है। देश की सेना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। कांग्रेस इसको कभी बर्दाश्त नहीं करेगी, जिसको लेकर बुधवार को पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, जिपं सदस्य महेन्द्र यादव, पंकज बांधव, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, थानेश्वर पाटिला, विवेक वासनिक, मन्ना यादव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, नासिर जिंदरान, हनी ग्रेवालए उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, अशोक फड़नवीस, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, सुरेन्द्र देवांगन, सुरेन्द्र गजभिए, शमसुद्दीन सैफी, मनीष सिमनकर, शेषनाथ, हेमू सोनी, हेमंत वैष्णव, सीताराम श्रीवास, मामराज अग्रवाल, डा. राकेश कुमार, बबलू कसार, संदीप सोनी, मोहसिन कुरैशी, जितेन्द्र सिन्हा, राहुल देवांगन, सागर ताम्रकार, शौर्य वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।