मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति आज अंबागढ़ चौकी परिक्षेत्र के भ्रमण पर रही। इस दौरान उन्होंने चिल्हाटी में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महिला समूह के द्वारा प्लास्टिक मैनेजमेंट के लिए किए जा रहे प्रयासों से रुबरु हुई। यहां महिला समूहों के द्वारा चिल्हाटी सहित आसपास के गांव के वेस्ट प्लास्टिक कचरे का संग्रहण किया जाकर मैनेजमेंट किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के साथ ही ओडीएफ प्लस मॉडल को स्थायित्व और सार्थकता पूर्वक स्थाई बनाने की दिशा में यह सार्थक प्रयास साबित हो रहा है। कलेक्टर ने यहां देखा कि महिला समूहों के द्वारा आसपास के गांव और चिल्हाटी से कचरा संग्रहण कर उन्हें रिसाइकिलिंग के लिए व किया जा रहा है। कलेक्टर ने महिला समूह से चर्चा करते हुए उनके इस प्रयास की प्रशंसा की।
महिला समूहों ने बताया कि इससे उन्हें अच्छी खासी आमदनी हो रही है। मणिकंचन स्व-सहायता समूह में 13 महिलाएं काम कर रही हैं।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने महात्मा गांधी रूरल औद्योगिक इंडस्ट्रियल पार्क के अंतर्गत संचालित कौडूटोला पहुंचकर यहां बन रहे फ्लाईएश ब्रिक एवं महिला बुनकरों के द्वारा बुन रहे कपड़े का अवलोकन किया। बताया गया कि यहां अभी तक 11 लाख फ्लाई ऐश ब्रिक का वविक्रय किया जा चुका है। 3400 रूपये प्रति हजार फ्लाई एश ब्रिक बिक्री किया जा रहा है। इससे यहां अच्छी खासी आमदनी हो रही है।
यहां जय मां दंतेश्वरी बुनकर समिति के 20 महिलाओं के द्वारा कपड़ा बनने का कार्य किया जा रहा है। महिला समूह के द्वारा गुणवत्ता युक्त सूती कपड़े की बुनाई की जा रही है। महिला समूह ने बताया कि उन्हें सशक्त और मजबूत बनने का एक अवसर को मुहैय्या हुआ है। कलेक्टर ने महिला समूह के इस हुनर की की प्रशंसा की है। इस दौरान जनपद पंचायत अं.चौकी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंवदा रामटेके सहित अन्य अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने चिल्हाटी, कौडूटोला में देखा महिला समूहों का हुनर, कौडूटोला में महिला बुनकर समूह गढ़ रही है जीवन
