राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनमानस उम्मीद लेकर जनदर्शन में आता है, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र और नियमानुसार किया जाना चाहिए।
जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, भू-अर्जन, अवैध अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, नजूल से संबंधित मामलों, पेंशन, राजस्व रिकार्ड सुधार और अन्य शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिले।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर सी. एल. मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
