कल डॉ. रमन सिंह पार्टी के सदस्यता अभियान में

Share This :

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कल दिनांक 5 सितंबर को शहर आगमन हो रहा है। इस दौरान वे अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही भाजपा दक्षिण मंडल द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान में भी भाग लेकर नागरिकों व कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. सिंह दोपहर 1 बजे शहर आयेंगे, फिर वे दोपहर 2.15 को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षा-गौरव अलंकरण समारोह में भाग लेंगे, फिर वे विधानसभा अध्यक्ष निवास आकर शाम 5 बजे माहेश्वरी भवन रामाधीन मार्ग पहुंचेगे, जहां भाजपा दक्षिण मंडल द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान में भाग लेंगे, फिर वे रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।