रायपुर (नांदगाँव टाइम्स) । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि बीते दो महीनों में यह उनका दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है।अमित शाह 7 फरवरी से तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार उनके इस दौरे में नक्सलवाद के मुद्दे पर केंद्र सरकार की रणनीति और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा प्रमुख एजेंडा रहेगी। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की घोषित समयसीमा नजदीक आ चुकी है और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है।
सूत्रों के अनुसार इस डेडलाइन में अब लगभग 52 दिन शेष हैं। अपने दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह बस्तर में आयोजित पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इससे पहले वे नवंबर में नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में आयोजित 60वें डीजीपी–आईजीपी सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए थे।
