राजनांदगांव। जैसे की जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर कोमल सिंह राजपूत के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा चल रही थी और हुआ वैसा ही श्री राजपूत को जिलाध्यक्ष बनाने की खबर जैसे ही पहुंची भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख सहित अन्य सदस्य पदाधिकारी ने पार्टी आला कमान का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। वहीं नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के शानदार स्वागत में मोर्चा ने पूरी ताकत झोंक दी बाजे गाजे और आतिशबाजी के साथ पार्टी का झंडा लहराने मोर्चा के सदस्य पदाधिकारी ने पार्टी जनों सहित आम लोगों का भी मुंह मीठा किया।
इस अवसर पर मोर्चा के शानदार इस्तेकबाल से गदगद हुए होते हुए श्री राजपूत ने कहा कि राजनांदगांव जिले में मोहम्मद इरफान शेख के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हर मोर्चे पर सफल होती रही है अल्पसंख्यक मोर्चा ने नगर सहित पूरे जिले में जरूरतमंदों गरीबों को भाजपा सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। श्री राजपूत ने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने में अल्पसंख्यक मोर्चा की मेहनत को नहीं बुलाया जा सकता। आगे नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का चुनाव है। इसमें भी मोर्चा और पार्टी के साथ मिलकर बेहतर रणनीति बनाते हुए प्रत्याशियों की जीत सुरक्षित करेगी।वही जनाब शेख ने कहा कि कोमल सिंह राजपूत का जिलाध्यक्ष बनाना पार्टी आला कमान का बहुत बढ़िया निर्णय है। वैसे श्री राजपूत पुराने और अनुभवी नेताओं में एक है। जिन्हें सत्ता और संगठन के बीच बेहतर कार्य करने के लिए पार्टी की बड़े नेताओं की प्रशंसा मिलती रही है। अब जिलाध्यक्ष के रूप में इन्हें सेवा का अवसर मिला है उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा है कि श्री राजपूत के नेतृत्व में जिला भाजपा पहले से बेहतर ऊर्जा के साथ काम कर सकेगी।
इस अवसर पर उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अकरम कुरैशी, प्रदेश मंत्री रफीक खान, दक्षिण मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रफीक ख़ान, जिला महामंत्री ज़हीर अब्बास, जिला उपाध्यक्ष हैरी जोसफ, असलम ख़ान, मंडल अध्यक्ष सलीम कुरैशी, हेमंत राजपूत, धीरज हंसा, मंत्री प्रिंस भाटिया, शुभम चौहान, तबरेज़ ख़ान, मुस्ताक ख़ान, भूरू बड़गुजर, रमेश नारायणी, शेख आसिफ़, संजू भाई, धरेमंद्र, अरशद अली, बबलू साहू सहित मोर्चे के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कोमल के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा ने किया शानदार इस्तेकबाल
