कोमल सिंह राजपूत जिला भाजपा अध्यक्ष, सौरभ कोठारी महामंत्री बनाए गए

Share This :

राजनंदगांव। भारतीय जनता पार्टी के बहु प्रतीक्षित जिला संगठन के चुनाव आज कार्यकर्ताओं के भारी जोश एवं उत्साह के बीच जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से भाई राजा के नाम से प्रसिद्ध कोमल सिंह राजपूत को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया साथ ही जिला महामंत्री के रूप में सौरभ कोठारी का नाम सर्वसम्मति से चयनित किया गया।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज संगठन चुनाव प्रभारी संजय श्रीवास्तव जिला भाजपा अध्यक्ष का विधिवत चुनाव कराने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। और उनके कार्यकाल में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में मिले सहयोग का सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, तत्पश्चात प्रदेश चुनाव पर प्रभारी खूबचंद पारख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज 4 माह के कार्यकाल मैं संगठन महापर्व के तहत छत्तीसगढ़ में 60 लाख 70000 सदस्य बनाए गए हैं जो कि छत्तीसगढ़ की जनसंख्या का एक तिहाई है, उन्होंने कहा कि आने वाली चुनौतियों में सफल होने के लिए संगठन की मजबूती बहुत जरूरी है, पारख ने बताया कि 479 मंडल में 418 मंडल के चुनाव संपन्न हो चुके हैं तथा 36 जिलों में से 35 जिले के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ के चुनाव अभियान की प्रशंसा कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया साथ ही आने वाले चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आवाहन करते हुए उन्होंने नारा लगाया कि “पहले मेयर फिर चेयर”।
बैठक में सांसद संतोष पांडे ने रमेश पटेल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दो चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुए।
सांसद पांडे ने भाजपा की संगठनात्मक कार्यपद्धति अपने आप में विशिष्ट होती है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व होता है लेकिन कार्यकर्ता अपने संगठन की सफलता के उद्देश्य को लेकर चलता है उन्होंने मोदी सरकार द्वारा राष्ट्र मंदिर की परिकल्पना के अंतर्गत 2047 में भाजपा संगठन को सबसे मजबूत बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को आवाहन किया कि नई ताजगी और नई टीम के साथ नए उत्साह के साथ कम से कदम बढ़ाकर हम सभी एक दिशा में चले तो देश ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।
रायपुर से पधारे चुनाव प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन पर्व के तहत हमारी चुनाव प्रक्रिया को संस्कारधानी में पूर्ण करने का उन्हें सौभाग्य मिला है उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि संगठन के मुख्य आधार और पूंजी कार्यकर्ता होते हैं और संगठन चुनाव हमारी स्वस्थ परंपरा है चुनाव के बाद नहीं कार्यकारिणी को संदेश देते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि दायित्व चुनौती को स्वीकार करने की मानसिकता से लेना चाहिए आत्म चिंतन के साथ-साथ जिन बूथों पर हम पहले हारे हैं, उन पर चिंतन करें कि उसे कैसे जीता जाए। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या और बलिदान के कारण ही हम आज यहां तक पहुंचे हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़े और आने वाले चुनाव में नए और पुराने अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सभी मिलकर नगर निगम और पंचायत चुनाव में आपसी सामान्य से के साथ चलेंगे तो भाजपा का परचम जरूर लहराएगा।
बैठक में चुनाव प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष के बाद अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव जल्द ही होंगे, जिसमें सभी जिलों में 6 प्रतिनिधियों की घोषणा की जानी है। इसके तहत राजनांदगांव में रमेश पटेल, मधुसूदन यादव भरत वर्मा, अभिषेक सिंह, रामजी भारती, गीता साहू को आगामी प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए राजनांदगांव से प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। आज जैसे ही कोमल सिंह राजपूत का नाम अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई सभी ने एक स्वर में जय घोष के नारे लगाए।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह इतना अधिक था कि कार्यालय में पैर रखने की जगह भी नहीं थी, जितने कार्यकर्ता अंदर थे उतने कार्यकर्ता नीचे और बाहर भी खड़े थे। बैठक के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से जुलूस निकाला और नए अध्यक्ष कमल सिंह राजपूत के साथ महावीर चौक स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे जहां से सभी कार्यकर्ता मानव मंदिर चौक पहुंचकर खुशी में पटाखे फोड़े और मिठाई बाटी। विदित हो की जमीन से जुड़े हुए कोमल सिंह राजपूत लंबे समय से कार्यकर्ताओं के बीच रहकर कार्य कर रहे हैं और सभी के बीच मधुर संबंध के साथ उनके सरल व्यवहार के कारण सभी कार्यकर्ताओं को अपने बीच के अध्यक्ष को पाकर खुशी की लहर छा चुकी थी। यही कारण था कि आज स्वस्फूर्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखते ही बनती थी। सभी कार्यकर्ताओं ने कोमल सिंह राजपूत के चयन पर डॉ रमन सिंह और संगठन के सुधिजनों को हृदय से धन्यवाद दिया।
बैठक में विशेष रूप से पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का भी स्वागत किया गया। बैठक का सफल संचालन राजेंद्र गोलछा ने किया तथा आभार प्रदर्शन रविंद्र वैष्णव ने किया। बैठक में सभी वरिष्ठ नेता एवं भाजपा के जिले भर से आए कार्यकर्ता उपस्थित थे।