खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

Share This :

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रखी है।

आज डोंगरगांव तहसील के ग्राम खुज्जी, मारगांव, गिरगांव, अर्जुनी, बीजाभाठा, मटिया, बगदई, बघमार, साल्हे, लक्ष्मणभरदा, गनेरी-मनेरी, नादिया, रायतापाली तथा राजनांदगांव तहसील के सुरगी क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खनिज अमला ने अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। कार्रवाई में शामिल हैं:

ग्राम आतरगांव निवासी संतोष वैष्णव के वाहन माजदा-सीजी 08 एल 0767 से चूना पत्थर (गिट्टी)

ग्राम छीताकसा निवासी गुलाब साहू के वाहन हाईवा-सीजी 08 एजी 5179 से रेत

ग्राम आमगांव निवासी आरएन चक्रधारी के वाहन माजदा-सीजी 08 एआर 4067 से ईंट

ग्राम बिलौदी निवासी अमित हरयानो के वाहन हाईवा-सीजी 08 बीडी 7487 से रेत

सभी वाहनों को संबंधित थाना (डोंगरगांव और सुरगी) को सुपुर्द किया गया। सभी प्रकरण खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं।

खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए ग्रामों में मुनादी कराई और नियमित गस्त व निगरानी जारी रखने का निर्देश दिया गया है।