खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहन पुलिस के सुपुर्द

Share This :

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है।

खनिज अधिकारियों ने ठेलकाडीह, सोमनी, धीरी, डुमरडीहकला, चारभाठा और घुमका सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्ग निवासी गजेन्द्र चौहान के स्वामित्व वाली हाईवा (सीजी 07 बीवी 5232) से रेत और राजनांदगांव निवासी पदम चोपड़ा के स्वामित्व वाली हाईवा (सीजी 08 एके 1989) से चूना पत्थर का अवैध परिवहन पकड़ा गया। दोनों वाहनों को थाना सोमनी और थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द कर दिया गया।

प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए ग्रामों में मुनादी कराई जा रही है और खनिज विभाग द्वारा निगरानी व गस्त जारी है।