गीता जयंती महोत्सव का हेमू कालानी नगर में भव्य आयोजन

Share This :

राजनांदगांव। 1 दिसंबर, सोमवार को शहर में सबसे बड़े धर्मग्रंथ भगवत गीता की जयंती पर संत कंवरराम सेवा समिति द्वारा हेमू कालानी नगर में भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन लगातार पांचवें वर्ष किया जा रहा है।

समिति के सदस्य पृथ्वीराज परियानी ने बताया कि भगवत गीता मनुष्य को मोक्ष प्रदान करने वाला ग्रंथ है। इसमें भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए ज्ञान का वर्णन है, जिसमें कर्म, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी गई है।

संत कंवरराम समिति के वासुदेव मोटलानी और विजय परियानी ने जानकारी दी कि शाम 4 से 5 बजे तक सतराम धाम झंडा साहब गली नंबर 3 से शोभा यात्रा निकलेगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कलश और गीता का ग्रंथ माथे पर रखकर शामिल होंगी।

रात्रि 8 से 10 बजे तक झंडा साहब गली नंबर 3 में भागीरथ विश्वकर्मा जी द्वारा गीता पर सत्संग का व्याख्यान होगा। इसके बाद प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी और वरिष्ठ सलाहकार अवतराम तेजवानी ने शहर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर गीता जयंती के सार को अपने जीवन में अपनाएं और आत्म साक्षात्कार प्राप्त करें।