गुरूपूर्णिमा पर शक्तिधाम महाकाली मंदिर में होगा भव्य आयोजन

Share This :

राजनांदगांव। शहर के बाबुटोला स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर में इस वर्ष भी परंपरागत रूप से गुरु-शिष्य की आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक पर्व गुरुपूर्णिमा 10 जुलाई को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
गुरुपूर्णिमा के दिन प्रातः 8.30 बजे मां काली की पूजा-अर्चना के साथ आयोजन की शुरुआत होगी। इसके पश्चात सुबह 9 बजे पादुका पूजन किया जाएगा। 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक गुरु-पूजन दर्शन का मुख्य आयोजन आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
गुरु-पूजन के उपरांत दोपहर 12 से 1 बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके पश्चात 1 बजे से 2.30 बजे तक श्रमदान व सफाई अभियान के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी संदेश देगा।
दोपहर 3 बजे वरिष्ठ शिष्यों द्वारा नवागंतुक सदस्यों के लिए उद्बोधन रखा गया है। इसके बाद 3.30 बजे गुरु आशीर्वचन और शाम 4 बजे भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें भक्तिमय वातावरण का अनुभव लिया जा सकेगा।
शक्तिधाम के प्रधान संस्थापक एवं मुख्य पुजारी गुरुदेव हरीश यादव के सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न होगा। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु-भक्ति के इस पर्व को सफल बनाने की अपील की है।