राजनांदगांव। छुरिया ब्लॉक के ग्राम गैंदाटोला में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। सिंदूर ऑपरेशन के ऐतिहासिक सफलता एवं देश के सभी भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम वीर जवानों के उत्साह के लिये आज ग्राम पंचायत गैंदाटोला जनपद पंचायत छुरिया जिला राजनांदगांव में वंदे मातरम, भारत माता की जयघोष भारतीय सेना जिंदाबाद के साथ देशभक्ति नारों, ढोल नगाड़ों एवं पटाखें फोड़कर ग्राम पंचायत गैंदाटोला में तिरंगा यात्रा का विजय जुलूस निकालकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि संजय सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, हेमीन विष्णु साहू क्षेत्रीय जनपद सदस्य, चंद्रिका डडसेना, भेषबाई साहू, उत्तराबाई निषाद जनपद सदस्य, मनीष त्रिपाठी, मिथिलेश कुमार दुबे, उषा कमलनारायण गुप्ता सरपंच, डॉ. प्रकाश शर्मा, खलील अहमद कुरैशी, भूपेन्द्र देवांगन, नरेन्द्र मानिकपुरी, धनेश्वर गुप्ता, शिवा निषाद, गोविंद योगी, अजय साहू, आशीष गुप्ता, वसीम हनीफ कुरैशी, छोटेलाल निषाद, राजूसिंह राजपूत, डॉ. भीखम देवांगन, महेश गुप्ता, महेंद्र सेन, संजय मानिकपुरी, बीकेश निषाद, अविनाश मानिकपुरी, सूरज यादव, पंचायत सचिव भुवनेश्वर कंवर, रोजगार सहायक राधा विश्वकर्मा, पंचायत के सभी लोग उपस्थित थे।
गैंदाटोला में निकाली गई तिरंगा यात्रा
