जशपुर की धरती से बाल विवाह के खिलाफ संकल्प यात्रा की ऐतिहासिक शुरुआत

Share This :

जशपुर। (नांदगांव टाइम्स) जिले की धरती से बाल विवाह के खिलाफ एक मजबूत और प्रेरणादायी पहल की शुरुआत की गई। आज जशपुर से ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के गाँव-गाँव पहुँचकर एक सशक्त संदेश देगा—बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़।

यह अभियान केवल कानून के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सोच और मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है। पंचायतों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम सभाओं के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए इस संदेश को हर घर तक पहुँचाया जाएगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य बेटियों के लिए शिक्षित, सुरक्षित और सशक्त भविष्य का निर्माण करना है। प्रशासन और समाज के साझा प्रयास से बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन की दिशा में यह संकल्प यात्रा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।