राजनांदगांव। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या १३, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या ९५, सरपंचों की संख्या ४०४ एवं पंचों की संख्या ५५९० है। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या ४, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या २५, सरपंचों की संख्या ११० एवं पंचों की संख्या १६१२ है। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या ४, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या २५, सरपंचों की संख्या १०० एवं पंचों की संख्या १४०० है। जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या २, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या २०, सरपंचों की संख्या ७६ एवं पंचों की संख्या १०५७ है। जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों की संख्या ३, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या २५, सरपंचों की संख्या ११८ एवं पंचों की संख्या १५२१ है। जिला पंचायत हेतु ४ हजार रूपए, जनपद पंचायत सदस्य हेतु २ हजार रूपए, सरपंच हेतु १ हजार रूपए तथा पंच हेतु ५० रूपए निर्वाचन लड़ने हेतु अभ्यर्थियों के लिए जमा की जाने वाली निक्षेप राशि निर्धारित की गई है। परन्तु जहां कोई अभ्यर्थी महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जानजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग का सदस्य है, वहां विहित धनराशि का केवल आधा भाग निक्षेप राशि जमा करना होगा।
Tuesday, July 22, 2025
Offcanvas menu