जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता

Share This :

राजनांदगांव। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं और अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

डॉ. नवरतन ने कहा कि दवाओं की आपूर्ति सीजीएमएससी के ड्रग वेयरहाउस केंद्र से ऑनलाइन मांग के माध्यम से की जाती है और समय पर उपलब्ध हो रही है। जिन दवाओं या सामग्री की उपलब्धता वहां नहीं होती, उनकी पूर्ति जिला स्तर पर स्थानीय खरीदी के माध्यम से की जाती है, ताकि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जीवनरक्षक दवाओं, एंटीरेबीज वैक्सीन, टिटनेस इंजेक्शन और अन्य आवश्यक सामग्री का क्रय कर सभी स्वास्थ्य केंद्रों में वितरण किया जा चुका है। जिले के सभी स्तरों पर दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त है और मरीजों को आवश्यक उपचार निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है।