राजनांदगांव। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने नगर निगम में भाजपा की पूरे प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी को प्रकट करते हुए कहा कि इस जीत के लिए वे जनता के निर्णय के सामने नतमस्तक होते हुए हृदय से आभार व्यक्त करते है।
श्री राजपूत ने कहा कि जीत का आधार भाजपा का समर्पित भाव से छत्तीसगढ़ को संवारने के कारण यह जीत निश्चित हुई है, साथ ही कांग्रेस शासन काल के 5 वर्षों में कांग्रेस के भ्रष्टाचार से जनता ऊब चुकी थी और विगत 15 वर्षों में डॉक्टर रमन सिंह के विकास के कार्यकाल को जनता ने बारीकी से देखा समझा और जाना था, इसलिए इस बार जनता ने डबल इंजन की सरकार के साथ नगर निगम चुनाव में भाजपा को भारी जीत देकर छत्तीसगढ़ को फिर से संवारने का अवसर प्रदान किया है।
कोमल सिंह राजपूत ने इस जीत के लिए नगर निगम चुनाव संयोजक अभिषेक सिंह का विशेष रूप से साधुवाद दिया है, उन्होंने अपनी पूरी क्षमता के साथ सभी वार्डों में जनसंपर्क कर सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया और सबसे लोकप्रिय प्रत्याशी मधुसूदन यादव की व्यक्तिगत लोकप्रियता का भी फायदा इस चुनाव में देखने को मिला है। कोमल सिंह राजपूत ने चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता,और संगठन के प्रति निष्ठा को श्रेय देते हुए सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया है।
जीत के दावे का आधार हमारी मजबूत तैयारी और कांग्रेस द्वारा पांच वर्षों तक किए गए भ्रष्टाचार थे : कोमल सिंह राजपूत
