झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई

Share This :

राजनांदगांव। चेटीचंद-झूलेलाल जी की जयंती के पावन पर्व पर आज लालबाग सिंधी कालोनी स्थित झुलेलाल मंदिर में महापौर ने सपत्निक उपस्थिति दर्ज कर भगवान झुलेलाल की पूजा अर्चना की और सिंधी समाज के समाजिक बंधुओं को जयंती की बधाई दी।

महापौर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह दिन विशेष रूप से सिंध समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। झुलेलाल जयंती सिंधी समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने समाज की मांग पर सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन भी दिया।

सिंधी समाज द्वारा आयोजित इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत और श्री जितेन्द्र मुदलियार ने भी झूलेलाल जयंती की बधाई दी। इस अवसर पर पार्षद श्री राजा माखीजा, अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण और समाजिक बंधु उपस्थित रहे।