ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन

Share This :

राजनांदगांव। 10 ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा की हड़ताल को कांग्रेस ने समर्थन दिया। आज कांग्रेस नेताओं ने जिला कार्यालय के सामने आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यहां यूनियन की सभा के उपरांत रैली निकाली गई। कांग्रेस नेताओं ने रैली में यूनियन नेताओं, श्रमिकों के साथ चलकर उनकी मांगों का समर्थन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ श्रमिक एकजुट हैं और कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
उत्तर व दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेट चेतन भानुशाली व लक्ष्मण साहू ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन में आज यूनियन की हड़ताल को कांग्रेस ने समर्थन दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी सभा में शामिल हुए और यूनियन की मांगों पर सहमति व्यक्त की।
पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि 2025 में लागू किए गए चार नए लेबर कोड ने 29 पुराने श्रम कानूनों को बदल दिया था। यह कोड मजदूरों की सुरक्षा कमजोर करते हैं। नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने कहा कि यह कानून पूरी तरह श्रमिक के अधिकारों का हनन करते हैं। कंपनियों को मनमानी की छूट दी जा रही है।
दो बजे सभा के समापन के बाद यूनियन की रैली में भी कांग्रेस नेता शामिल हुए। यह रैली जीई रोड से गुरूद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक होकर जय स्तंभ चौक पहुंची, जहां राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि नायब तहसील को ज्ञापन सौपा गया।
इस दौरान पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, संतोष पिल्ले, रुपेश दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष चेतन भानुशाली, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, रमेश डाकलिया, सुदेश देशमुख, इकरामुद्दीन सोलंकी, अशोक फड़नवीस, राकेश जोशी, अशोक पंजवानी, मामराज अग्रवाल, अनीस खान, राजेश गुप्ता चंपू, विनय झा, गोपी रजक, बबलू कसार, नरेश कुमार शर्मा, कृलदीप कुरंजरेकर, निशा गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, सचिन टुरहाटे, शैलेष ठावरे, मो. इब्राहिम, फरमान अली, रशीद खान, राकेश चंद्राकर, महेश यादव, समीर द्विवेदी, विनोद यादव बंटी, पिंकू खान, गजेंद्र, अब्दुल कादिर, नरेश साहू, खेमचंद साहू, खिलेश्वर पाल, अरशद खान, सुरेंद्र देवांगन, नीलेश ठावरे, वीरेंद्र चंद्राकर, हिमालय बंदे, नईम खान सहित अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।