डॉ. रमन की अनुशंसा पर वार्ड नंबर 16 में मिली 22 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यो हेतु स्वीकृति

Share This :

राजनांदगांव। शहर के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्रमांक 16 अंतर्गत कार्यकर्ताओं व वार्डवसियों के समक्ष, पूर्व सांसद मधुसूदन ने विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। ज्ञातव्य है कि डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष छग विधानसभा एवं विधायक राजनांदगांव की अनुशंसा पर वार्ड नंबर 16 अंतर्गत 22 लाख रूपये से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यो की स्वीकृति शाासन से प्राप्त हुई है। इन कार्यो में प्रमुख रूप से अधोसंरचना मद से वार्ड में नाली निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके अलावाए शेड निर्माण कार्य हेतु ढाई लाख रूपये की राशि विधायक निधि मद से प्राप्त हुई हैं। उक्त दोनों निर्माण कार्यो के भूमिपूजन कार्यक्रम को पूर्व सांसद मधुसूदन ने अपने करकमलों से संपन्न किया। इस दौरान पूर्व सांसद मधु ने वार्डवासियों के साथ वार्ड में स्थित श्रीराम मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की एवं वार्डवासियों के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा। यह लाईव प्रसारण लेबर कॉलोनी गली नंबर-1 में संचालित अपना किराया भंडार के प्रांगण में सुना एवं देखा गया। ठाकुर प्यारेलाल वार्ड अंतर्गत आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम एवं मन की बात के लाईव प्रसारण के दौरान पूर्व सांसद के साथ किसुन यदु नेता प्रतिपक्ष नगर निगम, पार्षद पारस वर्मा, पार्षद गगन आईच, भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा, बूथ अध्यक्षद्वय समीर श्रीवास्तव एवं संतोष वर्मा, स्थानीय भाजपा नेतागण नरेन्द्र यादव, सेवक उईके, अरूण दामले, संतोष सिंह, सतीश रेवतकर, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रकाश हरिहारनो, महिला नेत्रीगण सुधा पवार, दुर्गा राणा, पुष्पा ठाकुर, संगीता मिश्रा, प्रमिला वर्मा, विन्नी श्रीवास्तव सहित अन्य वार्डवासीगण पूर्व सांसद के साथ मौजूद रहे। आयोजन के अंत में वार्डवासियों ने दोनों विकास एवं निर्माण कार्यो की स्वीकृति हेतु डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व सांसद मधुसूदन को धन्यवाद देते हुए आभार प्रदर्शित किया।