डोंगरगढ़, 25 अप्रैल — छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डोंगरगढ़ में आज एक बड़ा हादसा हो गया जब रोपवे की एक ट्रॉली अचानक तकनीकी खराबी के चलते गिर गई। इस ट्रॉली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा सहित कई अन्य भाजपा नेता सवार थे। हादसे में सभी को चोटें आई हैं, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली ऊपरी पहाड़ी स्टेशन से नीचे उतर रही थी तभी अचानक झटका लगने के बाद वह संतुलन खो बैठी और नीचे गिर गई। स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: ट्रॉली गिरने से भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसेवक पैकरा सहित कई घायल
