राजनांदगांव। 11 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजयुमो द्वारा राजनांदगांव में आज जिला भाजपा के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा नए बस स्टैंड से निकाली गई। तिरंगा यात्रा को छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,ए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पांडे ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं डॉ. रमन सिंह का जोशीला स्वागत किया। स्वागत अभिनंदन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, मधुसूदन यादव, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, भरत वर्मा, दिनेश गांधी, नीलू शर्मा, राजेंद्र गोलछा, रविंद्र वैष्णव, मूलचंद लोधी, कोमल सिंह राजपूत, मोनू बहादुर सिंह, गोलू सूर्यवंशी सहित मातृशक्ति एवं युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया।
स्वागत से अभिभूत प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय एवं डॉ. रमन सिंह ने तिरंगा यात्रा को राष्ट्र निर्माण के पुनर्जागरण की बेला बताते हुए कहा कि देश में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव चल रहा है, अब समय आ गया है कि हम अपने पूर्वजों की इच्छा के अनुरूप राष्ट्र का निर्माण करें। हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था में शूमार हुए हैं, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना राष्ट्रीयता के पुनर्जागरण के बिना अधूरा है। इसी वजह से तिरंगा यात्रा व घर-घर तिरंगा अभियान इस दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।
नए बस स्टैंड से तिरंगा रैली निकलकर देश के आन-बान और स्वाभिमान के जागरण हेतु डीजे की धुन पर भारत माता की जय घोष करती हुई गुरुद्वारा चौक होते हुए मानव मंदिर चौक एवं भारत माता चौक से कामठी लाइन से रामाधीन मार्ग होते हुए नन्दई चौक से बसंतपुर स्थित बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल पहुंची, जहां पर तिरंगा रैली का समापन हुआ और युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोनू सिंह बहादुर, शहर अध्यक्ष तरुण लहरवानी, अतुल रायजादा एवं रोहित चंद्राकर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से मूलचंद भंसाली, रवि सिन्हा, रूपचंद भीमनानी, गगन आईच, रघुवीर वाधवा, त्रिगुण टांक, अरुण शुक्ला, पारुल जैन, विकास तिवारी, दीनू गुप्ता, दुर्गेश यादव, शिव वर्मा, आभा तिवारी, छाया तिवारी, गिन्नी चावला, राजा माखीजा, मनीभास्कर गुप्ता, संगीता मिश्रा, राधेश्याम गुप्ता, मुकेश बघेल, डॉ. संदीप भट्टाचार्य, शरद सिन्हा, कालू वर्मा, मिथिलेश्वरी वैष्णव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, जिला महामंत्री गोलू सूर्यवंशी, उपाध्यक्षगण-देवा झा, पिन्टू वर्मा, शशिकांत गंजीर, मंत्रीगण-चिंटू सोनकर, शिवम यादव, उज्ज्वल कसेर, संयम शर्मा, अंकित गढ़ेवाल, हेमदीप साहू, आशुतोष सिंह, साहिल गोलछा, कमलेश प्रजापति, सूरज नायक, राघव ठक्कर, साकेत वैष्णव, चेतन यादव, भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर, भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री द्वय आशीष जैन, कमलेश लहरे सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तिरंगा यात्रा राष्ट्र निर्माण की पुनर्जागरण की बेला : विष्णु देव साय
