पद्मश्री डा. पुखराज बाफना नासिक में सम्मानित

Share This :

राजनांदगांव। गत दिनों महाराष्ट्र के नासिक नगर में आयोजित एडोलसेंट हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में पद्मश्री डॉ पुखराज बाफना को सम्मानित किया गया। यह विशेष अभिनंदन संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गीता पाटिल (बंगलौर) तथा आगामी अध्यक्ष डॉ. हिमबिंदु सिंग (हैदराबाद) एवं डॉ चटर्जी (कोलकाता) ने किया।
इस तीन दिवसीय सम्मेलन में पूरे देशभर से करीब आठ सौ किशोर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ बाफना को माइंडफुलनेस इन एडोलसेंट्स विषय पर व्याख्यान हेतु विशेष आमंत्रित किया गया था। सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. अतुल कनिकर तथा भारतीय बाल स्वास्थ्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बसवराज ने बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।