राजनांदगांव। पृथ्वी में हो रही जल की कमी को देखते हुए जिले में पानी बचाओ महा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कल दिनांक 11 जून, 2025, बुधवार को राजनांदगांव शहर में नगर निगम द्वारा जल यात्रा निकाली जायेगी। उक्त जल यात्रा पद्मश्री फुलबासन यादव के नेतृत्व में गायत्री मंदिर के पास से दोपहर 2.30 बजे निकलेगी, यात्रा का समापन गांधी सभागृह में होगा। समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह जल बचाओ अभियान में शामिल होंगे। अभियान में सांसद संतोष पाण्डे सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेगे।
कार्यक्रम के संबंध में महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि पृथ्वी पर स्वच्छ ताजे पानी की मात्रा दिन-प्रतिदिन घटती ही जा रही है। पानी के कमी के कारण विश्व भर में सूखा, कई तरह की बीमारियां, प्राकृतिक प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही है, परन्तु इस विषय की सबसे दुखद बात यह है कि लोग अभी भी जल संरक्षण के महत्व को लेकर पूर्ण रूप से जागरुक नही हो रहे है। जिसे ध्यान में रखकर जल संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता लाने जिलेभर में पानी बचाओ महा अभियान चलाया जा रहा है। शहर के लोगों को अभियान से जोड़ने कल दिनांक 11 जून, बुधवार को दोपहर 2.30 बजे गायत्री मंदिर से जल यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा गायत्री मंदिर से भारत माता चौक, आजाद चौक, महाकाल चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए गांधी सभागृह पहुॅचेगी।
महापौर श्री यादव ने बताया कि जल यात्रा पद्मश्री फुलबासन यादव के नेतृत्व में महिला समूह की महिला, कलश एवं जल के महत्व को बताते तख्ती लेकर नगरवासियों से अभियान में जुडने अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि जल यात्रा के समापन अवसर पर 4 बजे गांधी सभागृह में विधानसभा अध्यक्ष एवं हमारे विधायक डॉ. रमन सिंह तथा सांसद संतोष पाण्डे सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने जल बचाओ महा अभियान में कल 11 जून को दोपहर 2.30 बजे गायत्री मंदिर के पास आयोजित जल यात्रा में पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं एवं महिलाओं से उपस्थिति की अपील की है।
Friday, June 27, 2025
Offcanvas menu