(नांदगांव टाइम्स) छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल भाजपा में शामिल हो गई हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजदूगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली. उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुएलोकसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. कांग्रेस में इन दिनों मची उठा-पटक के बीच सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल भाजपा में शामिल हो गई हैं. आज दुर्ग में मुख्यमत्री विष्णु देव साय ने सीमा बघेल को पार्टी की सदस्यता दिलाई. सीमा के साथ करीब 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी का कांग्रेस से मोहभंग, भाजपा में हुईं शामिल
