पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र से नागरिकों को अब पासपोर्ट की सुविधा आसानी से

Share This :

राजनांदगांव। राजनांदगांव संभाग के डाक विभाग द्वारा प्रधान डाकघर में संचालित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र ने क्षेत्र के नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक सुगम और पारदर्शी बना दिया है।

इस सेवा केन्द्र के माध्यम से नागरिक अब पासपोर्ट आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कर सकते हैं। इससे लोगों को दूर-दराज के पासपोर्ट कार्यालयों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

प्रधान डाकघर राजनांदगांव में संचालित इस केन्द्र से नागरिक स्थानीय स्तर पर ही सभी पासपोर्ट संबंधी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। डाक विभाग ने सुनिश्चित किया है कि सभी प्रक्रियाएँ निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पूरी हों।

पासपोर्ट सेवा केंद्र से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नागरिक सीधे प्रधान डाकघर पासपोर्ट केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।