डोंगरगढ़। क्वांर नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर डोंगरगढ़ में कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मंदिर प्रांगण में उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया और माँ के दर्शन हेतु साथ पहुंचे।
दीपक बैज के साथ इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान, खुज्जी विधायक भोला राम साहू, पूर्व विधायक छन्नी साहू, प्रदीप शर्मा, मेहूल मारू, थानेश्वर पाटील, पंकज बांधव, विवेक वासनिक, महेंद्र यादव, डोंगरगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय राज चौहान, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, डोंगरगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, एलबी नगर ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सोनी, रिंकू महोबिया, महेश सेन, टीकम सिन्हा, संदीप गहेरवार, तेज लाल वर्मा, ओम प्रकाश महानदी, प्रमोद ठाकुर, पार्षद विनायक राय, कृष्ण बंटी, सुरजित सिंह ठाकुर, चुम्मन साहू, कमलेश वर्मा, संदीप गुप्ता, सुरेश मेश्राम, हरिश भंडारी, रुपेश वर्मा, नलिनी मेश्राम, रेखा खोब्रागढ़े, किरण मेश्राम, अरुण ग्वाला, पंकज कुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मां बम्लेश्वरी दरबार में की पूजा-अर्चना
