ब्रेकिंग न्यूज़: कोर्ट से राहत के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान — “मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई”

Share This :

नई दिल्ली (नांदगाँव टाइम्स) । अदालत से राहत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा और भावनात्मक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाया गया केस झूठा था और अब अदालत के फैसले से सच्चाई सामने आ गई है।

केजरीवाल ने कहा, “मैंने केवल अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। इन्होंने झूठा केस लगाया और आज यह साबित हो गया। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं, मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है।”उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के कारण उनके खिलाफ साजिश रची गई, लेकिन न्यायपालिका पर भरोसा कायम रहा।

इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई, मगर अदालत के फैसले ने सब स्पष्ट कर दिया।वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे “सच्चाई और ईमानदारी की जीत” बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह फैसला लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था में विश्वास को मजबूत करता है।

राजनीतिक गलियारों में इस बयान के बाद हलचल तेज हो गई है और विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

👉 इस मामले से जुड़े अन्य अपडेट के लिए जुड़े रहें…