डोंगरगढ़। नगर के महाराजा रणजीत सिंह हाल में विगत दिनों भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री रामजी भारती, चुनाव प्रभारी लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, महेंद्र भाई पटेल, प्रदीप बाघ, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य की भागीदारी का पूरा जिम्मा कार्यकर्ताओं के हाथ में है, जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा व लगन से काम करके प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बनाने में अहम योगदान दिया, उसी प्रकार आप शहरी सत्ता में भी भाजपा का अध्यक्ष व पार्षद बनाकर प्रदेश व क्षेत्र की विकास को आगे बढ़ाना है। नेताओं ने आगे कहा कि प्रदेश में महतारी वंदन योजना के तहत सत्तर लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये त्वरित भुगतान किया जा रहा है। मात्र एक वर्ष के शासनकाल में ही 18 लाख घरों के लिये 12168 करोड़ रूपये दिये गये है, जिससे बेघरों के पक्के मकान का सपना आज साकार हो रहा है। इसी तरह डोंगरगढ़ के सर्वागीण विकास की पूरी गारंटी है जिसे पूरा कर दिखाया जायेगा। नेताओ ने भाजपा के अध्यक्ष रमन डोंगरे सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को जीताने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बन्नोआना, वरिष्ठ भाजपा नेता हरविंदर सिंह मगे, डॉ. पन्नालाल बाफना, कुलवंत कक्कड़, तुलसी मिश्रा, द्वारका प्रसाद शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना, पूर्व अध्यक्ष अमित जैन, महामंत्री राकेश अग्रवाल, उमा महेश वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगढ़, उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, अर्चला सिंह ठाकुर, वात्सला श्रीवास्तव, ज्योति बड़वाईक, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, अर्चला ठाकुर, उमा महेश वर्मा, अनिता इंदुलकर, अल्का सहारे, मीना यादव, तारा गोरले, सत्य प्रकाश मिश्रा, नागेंद्र परिहार, श्याम तिवारी, अमित बोस, आवेश निगम सहित 24 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, प्रत्याशियों को जिताने हुए एकजुट
