रायपुर(नांदगांव टाइम्स) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए अपने महापौर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति और प्रदेश चुनाव चयन समिति की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव द्वारा की गई।भाजपा ने विभिन्न नगर पालिक निगमों के लिए उम्मीदवारों का चयन सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया है।
यह सूची निम्नलिखित है:
रायपुर (सामान्य, महिला) श्रीमती मीनल चौबे 2 दुर्ग (ओबीसी, महिला) श्रीमती अलका बाघमार 3 राजनांदगांव (सामान्य, मुक्त) श्री मधुसूदन यादव 4 धमतरी (सामान्य, मुक्त) श्री जगदीश रामू रोहरा। 5 जगदलपुर (सामान्य, मुक्त) श्री संजय पाण्डेय 6 रायगढ़ (अजा, मुक्त) श्री जीवर्धन चौहान 7 कोरबा (सामान्य, महिला) श्रीमती संजू देवी राजपूत 8 बिलासपुर (ओबीसी, मुक्त) श्रीमती पूजा विधानी 9 अम्बिकापुर (अजजा, मुक्त) श्रीमती मंजूषा भगत 10 चिरमिरी (सामान्य, मुक्त) श्री राम नरेश राय
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि पार्टी ने इन उम्मीदवारों का चयन उनकी जनता के प्रति प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता के आधार पर किया है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि भाजपा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी और छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा देगी।यह घोषणा पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का संचार कर रही है। सभी उम्मीदवार जल्द ही अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे।