रायपुर(नांदगांव टाइम्स)छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरणदेव ने नगर पालिक निगमों में सभापति और नगर पालिका परिषदों में उपाध्यक्ष के चयन हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां संगठनात्मक मजबूती और निकाय चुनावों में पार्टी की स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई हैं।
भाजपा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक जल्द ही विभिन्न नगर निगमों और नगर पालिकाओं का दौरा करेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। इस कदम को आगामी निकाय चुनावों की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।



प्रदेश अध्यक्ष श्री किरणदेव ने कहा कि पार्टी निकाय स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और मजबूत नेतृत्व सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य संगठित और प्रभावी स्थानीय नेतृत्व को आगे लाना है, जिससे भाजपा की विचारधारा और विकास नीति को सशक्त किया जा सके।