राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के 47वां स्थापना दिवस के निम्मित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिहा के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला प्रभारी भावेश बैद, प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर के आव्हान पर महामंत्री द्वय नोमेश वर्मा, आशुतोष सिंह के संज्ञान में गांव चलो बूथ चलो अभियान चलाए जा रहे हॉस्टल संपर्क अभियान के अंतर्गत आज ग्राम सुंदरा के खेल मैदान में आर्मी, नेवी वायु सेना, नगर पुलिस बल के तैयारी कर रहे 83 युवाओं से संपर्क कर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित युवाओं से मिलकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, शिक्षा, स्वरोजगार, खेल एवं कौशल विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के सार्थक प्रयास से बाउंड्रीवाल, मैदान पर बने 31.61 लाख का मिनी स्टेडियम, मैदान में अन्य कार्य हेतु 20 लाख रुपए की स्वीकृति के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
पश्चिम मंडल के संयोजक कमलेश प्रजापति ने बताया कि सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और अनेक योजनाएं विशेष रूप से युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।
इस दौरान युवाओं ने भी अपने विचार साझा किए और विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। साथ में उक्त मैदान में लगातार 5 वर्षों ट्रेनर के रूप में सेवा दे रहे कामता प्रसाद यादव जिनके माध्यम से ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे 26 युवाओं का चयन आर्मी, पुलिस बल एवं अग्निवीर मे हुआ है, उसका सम्मान गमछा, श्रीफल, सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया गया
इस अवसर पर भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष रमेश पप्पू चंद्राकर, सरपंच हिपेंद्र साहू, जिला महामंत्री आशुतोष सिंह, पश्चिम मंडल संयोजक कमलेश प्रजापति, सहसंयोजक गोपाल साहू, विवेक वैष्णव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष लाल राम देवांगन, महामंत्री ढाल राम निर्मलकर, भीषण साहू, मंडल मंत्री जितेंद्र साहू, सौरभ साहू, अभिषेक चंद्राकर, रजत वैष्णव, मेजर सिंह आदि युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं स्थानीय ट्रेनर कामता प्रसाद यादव उपस्थित रहे।
भाजपा युवा मोर्चा का हॉस्टल संपर्क अभियान : ग्राम सुंदरा के युवाओं से संवाद
