राजनांदगांव। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह आज सुबह 7 बजे बसंतपुर स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचे, जहां पर उन्होंने सब्जी मंडी, थोक फल मंडी एवं अनाज मंडी तथा व्यापारियों एवं उपस्थित कृषकों के साथ भेंट मुलाकात की एवं मंडी में विस्तार किए जाने वाले विकास कार्यों को देखा।
इस अवसर पर मंडी समिति से अधिकारीगण भी उपस्थित थे। अभिषेक सिंह ने संबंधित समस्याओं का संज्ञान लेते हुए इसे जल्द ही ठीक करवाने का आश्वासन दिया। मंडी में डॉ रमन सिंह के प्रयासों से करोड़ों रुपए की सौगात मिलने पर मंडी सचिव एवं अधिकारियों ने अभिषेक सिंह को विकास कार्यों के स्थल निरीक्षण भी दिखाते हुए भवन निर्माण के आगामी उद्देश्यों को भी बताया। अभिषेक सिंह ने मंडी की सभी समस्याओं को बारीकी से देखा और जल्द ही ठीक करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की, और उनकी समस्याओं को भी देखा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री सौरभ कोठारी,तरुण लहरवानी, मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया,गोलू गुप्ता, पार्षद राजा माखीजा,राजू डागा, संजय तेजवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंडी की समस्या एवं विकास कार्यों का अभिषेक सिंह ने अवलोकन किया
