राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी का आज शिवनाथ वाटिका में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ, इसके बाद हजारों की संख्या में शहर के कार्यकर्ता शिवनाथ वाटिका से निकलकर विशाल रैली के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट पहुंचे। नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। चारों ओर का माहौल भाजपा में हो चुका था। डॉ. रमन सिंह और मधुसूदन जिंदाबाद के नारे लगातार क्षेत्र को गूंजायमान कर रहे थे। चारों ओर कार्यकर्ताओं के उत्साह की बानगी देखते ही बनती थी। रैली में पारंपरिक वेशभूषा के साथ लोक कलाकार संगीत के साथ मनमोहक नृत्य कर रहे थे, जिसे देखने हेतु कार्यकर्ता उत्साहित थे। एक फूलों से सुसज्जित विशालकाय रथ में भाजपा के वरिष्ठ नेता विराजमान थे। महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव नीचे चलते हुए लगातार मतदाताओं से अभिवादन करते हुए जनसंपर्क कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का उत्साह तारों के रूप में उछाल रहा था। नामांकन रैली के रूप में जुलूस गंज लाइन से भारत माता चौक होते हुए महाकाल चौक पहुंचा, तो पटाखे की गूंज से बीजेपी जिंदाबाद के नारे गूंज उठे। हजारों की संख्या में महिलाओं में भी उत्साह का माहौल था। महतारी वंदन योजना के तहत मिल रहे प्रतिशत के कारण महिलाओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। कई कार्यकर्ता नृत्य करते हुए भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त दिखे।
नामांकन रैली गुरुद्वारा चौक पहुंची, जहां पर उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी विजय शर्मा, मंत्री दयालदास बघेल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, कोमल सिंह राजपूत सहित महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव के साथ सभी 51 पार्षदों ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और जीत के बाद राजनांदगांव के विकास की मंगलकामना की।
नामांकन रैली जब गुरुद्वारा चौक पहुंची तो विशालकाय प्रचार रथ में महापौर प्रत्याशी एवं लोकप्रिय नेता मधुसूदन यादव ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा की डोर-टू-डोर संपर्क कर प्रत्येक मतदाता से संपर्क करें और जन-जन तक इस बात को पहुंचाएं कि छत्तीसगढ़ के समुचित विकास के लिए दो इंजन तैयार है, ट्रिपल इंजन के रूप में पार्षद को चुनकर वार्ड का विकास होगा।
मधुसूदन यादव ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस की महापौर के रहते नगर निगम का फंड समाप्त हो चुका था। निगम खस्ताहाल व्यवस्था में पहुंच चुका था, परंतु क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनीति से ऊपर उठकर शहर की जनता के भले के लिए करोड़ों रुपए की व्यवस्था निगम में कांग्रेस महापौर होते हुए भी प्रदान की और विकास के ऐतिहासिक कृतिमान संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में 7-8 कार्यकर्ताओं में एक पार्षद प्रत्याशी का चयन हुआ है, सभी भेदभाव भूलाकर एकजुट होकर कमल फूल खिलाने में जुट जाएं, तभी शहर का विकास होगा।
मधुसूदन की नामांकन रैली से राजनांदगांव भाजपामय हुआ
