महतारी वंदन योजना की राशि में जल्द हो सकती है बढ़ोतरी, भाजपा सरकार कर रही विचार

Share This :

रायपुर (नांदगाँव टाइम्स) छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार जल्द ही महतारी वंदन योजना की राशि में बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस योजना के तहत दी जाने वाली मौजूदा राशि ₹1000 को बढ़ाकर ₹1250 या ₹1500 किया जा सकता है।

महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है। भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादे के तहत इसे लागू किया था, और अब वह इसे और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिलाओं ने हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा पर बड़ा भरोसा जताया है। इसी विश्वास को बनाए रखने और महिलाओं को और अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार इस योजना की राशि में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है।

हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार जल्द ही मुख्यमंत्री या संबंधित मंत्री इस पर निर्णय ले सकते हैं। यदि यह फैसला लागू होता है, तो यह प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।