महाकाल यात्रा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की फूलों की बारिश

Share This :

राजनांदगांव। इस शहर का नाम यूं ही संस्कारधानी नहीं पड़ा है। यहां जाति धर्म से परे और मानवता की सेवा लोग तन मन धन से काम करते हैं। इसी कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने महाकाल शोभा यात्रा पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख के नेतृत्व में गुलाब की पंखुड़ियां सहित अन्य फूल बरसा कर स्वागत किया। इससे बड़ी संख्या में महाकाल यात्री गदगद हो गए। उन्होंने पुष्प वर्षा करने वाले भाजपा पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी सहित सभी सदस्यों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
जातव्य है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष भाई मो इरफ़ान शेख के नेतृत्व में मोर्चा द्वारा 19 अगस्त को सावन के महापर्व के अंतिम सोमवार को महाकाल भक्तों द्वारा निकाली गयी महाकाल यात्रा में पंडाल लगाकर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। महाकाली यात्रियों पर फूलों की बारिश करने वालों में जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख सहित पूर्व राज्यमंत्री श्री नीलू शर्मा, प्रदेश मंत्री श्री रफीक खान, ज़हीर अब्बास जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष हैरी जोसेफ, असलम खान, मंडल अध्यक्ष नदीम बड़गुजर, सलीम खान, नासिर खान, मुस्ताक खान, भुरू बड़गुजर, आजु सोलंकी, अहमद खान, वसीम खान, अरशद खान, बबलू साहू, राहुल भोईर आदि उपस्थित थे।